घुटने की नस को कैसे ठीक करें?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 15:24

घुटने के पीछे की नस में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय :-

घुटनों के पीछे की नसों में दर्द के घरेलू उपाय- Home Remedies To Relieve Nerve Pain Behind Knee

1. ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने वाले फूड्स खाएं

आपको हल्दी, प्याज, अनार, लहसुन, अदरक जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि यह फूड्स नसों में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं और ब्लॉकेज को खोलने में मदद करते हैं। इसलिए ऐसे फूड्स का सेवन ज्यादा करें जो ब्लड फ्लो बढ़ाने में सहायक होते हैं।

2. स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

घुटनों की नसों में दर्द से छुटकारा दिलाने में स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना भी प्रभावी साबित हो सकता है। यह उस स्थिति में ज्यादा कारगर है जब नसों में दर्द अकड़न या सूजन के कारण हो रहा है। हालांकि ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में भी स्ट्रेचिंग करना बहुत फायदेमंद होता है, आपको 10-15 मिनट स्ट्रेचिंग जरूर करनी चाहिए।

3. घुटनों के पीछे सिकाई

सिकाई करने से सूजन को कम करने में मदद मिलती है, जो दर्द का कारण बनती है। इससे ब्लड फ्लो में भी सुधार होता है, साथ ही ब्लॉकेज खोलने में भी मदद मिलती है। नसों में दर्द से छुटकारा दिलाने में गर्म सिकाई करना बहुत फायदेमंद है।

4. घुटनों के पीछे नसों और काल्फ की मालिश

ब्लड फ्लो और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने देने के लिए मालिश से बेहतर उपाय शायद ही कोई हो सकता है। अगर आप सरसों, नारियल तेल, या घी को गर्म करके घुटनों के पीछे वाले हिस्से की मालिश करते हैं, तो न सिर्फ सूजन दूर करने में मदद करेगा बल्कि दर्द में तुरंत राहत प्रदान करेगा।

5. गर्म पानी में पैर डालकर बैठे

गर्म पानी में अगर आप सेंधा नमक या फिटकरी डालकर इसमें पैरों को डुबोकर रखते हैं, तो इससे नसों में तेजी से खून दौड़ता है। यह भी दर्द से तुरंत राहत प्रदान करने में बहुत लाभकारी है। यह सूजन को कम करके काल्फ, मांसपेशियों और नसों के दर्द को दूर करने में मददगार है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info